नया मोबाइल नहीं मिला, तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या

Published at :02 May 2026 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
नया मोबाइल नहीं मिला, तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या

नया मोबाइल नहीं मिला, तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन

बानो. प्रखंड की बड़काड़ुइल पंचायत स्थित मयांगसोर गांव में एक होनहार छात्रा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. छात्रा ने हाल ही में लचरागढ़ से मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था. परिजनों के अनुसार छात्रा ने नया मोबाइल फोन दिलाने की जिद की थी. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिता ने पहले कॉलेज में नामांकन कराने की बात कही, जिससे नाराज होकर छात्रा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया. परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गये. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत

कोलेबिरा. कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य पथ पर छगरबंधा घाटी के समीप सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जलडेगा डांडपानी निवासी तानसेन तोपनो अपने छह वर्षीय पुत्र आदर्श तोपनो के साथ मोटरसाइकिल से कोलेबिरा से सिमडेगा की ओर जा रहा था. इस क्रम में छगरबंधा के समीप एक ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बच्चा के ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत ही गयी. सूचना के बाद कोलेबिरा पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया. साथ ही ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. तानसेन तोपनो ने बताया कि वह कोलेबिरा में डेरा लेकर रहता था और अपने बेटे आदर्श तोपनो को कोलेबिरा डॉन बास्को स्कूल में पढ़ता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola