कोलेबिरा में दो लोगों ने की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Oct 2025 9:37 PM
कोलेबिरा में दो लोगों ने की आत्महत्या
कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड के नवाटोली ग्राम निवासी जितिया खड़िया के 18 वर्षीय पुत्र प्रकाश डुंगडुंग ने अपने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. प्रकाश शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे घर में अकेला था. इस दौरान कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. जब परिजन घर पहुंचे, तो कमरे के दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी आवाज देने के बाद अंदर से कोई जवाब नहीं आया. परिजन दीवार की छेद से झांक कर देखा तो पाया कि प्रकाश फंदे में झूल रहा है. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कमरे के दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और मृतक के शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. दूसरी घटना थाना क्षेत्र जुरकेला बंडाटोली में हुई. यहां भीखम चीक बड़ाइक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. भीखम शनिवार सुबह अपने घर से निकला और घर से कुछ दूर जाकर करंज के पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा परिजनों व पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










