कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Apr 2025 10:26 PM

विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन

जलडेगा. महावीर चौक कोनमेरला स्थित शिव बजरंगबली मंदिर प्रांगण में चैत्र शुक्ल महावीर जयंती के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ. कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ जय श्रीराम, जय बजरंग बली, हर हर महादेव के जयघोष कर रहे थे. कलश यात्रा की शुरुआत मजियस तालाब से की गयी, जहां पुरोहित गदाधर दास, अर्जुन दुबे, ईश्वर चंद्र दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव बजरंगबली मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश स्थापित की गयी. इसके बाद दिन के 12 बजे से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू किया गया. धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहित के रूप में पंडित गदाधर दास, अर्जुन दुबे, ईश्वर चंद्र दुबे तथा माला जापक में पंडित शिवम द्विवेदी, निशांत दुबे, गोविंद दूबे तथा यजमान के रूप में प्रदीप सिंह सह धर्मपत्नी भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम में शंकर दास, पंकज कुमार गुप्ता, सुनील कुमार साहू, गोविंद दुबे, जगत नाग, गौरांगो दुबे, रंजीत साहू, लालधारी नाग, संजू साव, अघनू साव, अजय काशी, सुरेंद्र साहु, पोमित नाग, अमीन ठाकुर, तिलकधारी सिंह, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola