शहर में आज निकलेगा मंगलवारी जुलूस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Mar 2025 8:44 PM
रामनवमी प्रबंधक समिति महावीर मंडल की बैठक
सिमडेगा. रामनवमी प्रबंधक समिति महावीर मंडल की बैठक महावीर मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता प्रदीप कुमार शर्मा ने की. बैठक में रामनवमी प्रबंधक समिति के पदधारियों के अलावा सभी अखाड़ों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे. छह दिवसीय रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयार रूपरेखा की विस्तृत जानकारी अखाड़ा के लोगों को दी गयी. साथ ही तीन व चार अप्रैल को रात आठ बजे तक सभी अखाड़ों से महावीर चौक आयोजन स्थल पहुंचने को कहा गया. रात 8.30 बजे पूजा कार्यक्रम शुरू होगा. नौ बजे से अखाड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जायेगा. अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने प्रबंधक समिति के सभी पदधारियों व अखाड़ा समितियों से 25 अप्रैल को शाम 7.30 बजे महावीर चौक में आयोजित झंडा पूजन कार्यक्रम में समय से पहुंचने की अपील की. 25 मार्च को मंगलवारी जुलूस लेकर शहर के हृदय स्थल महावीर चौक सभी अखाड़ा के लोग पहुंचेंगे, ताकि सभी लोगों की उपस्थिति में पूजन के बाद रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा. मौके पर संरक्षक श्यामलाल शर्मा, संजय ठाकुर, सचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष हरि सिंह, दीपक पुरी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्णवाल, रवि चौधरी, रोहित शर्मा, विष्णु शर्मा, सुनील साहू, उदय प्रसाद, सुमित गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










