दिवंगत विजय लकड़ा को दी गयी श्रद्धांजलि

दिवंगत विजय लकड़ा को दी गयी श्रद्धांजलि
सिमडेगा. ग्रामीण विकास शाखा में पदस्थापित सहायक परियोजना पदाधिकारी, विजय लकड़ा की लंबी बीमारी के बाद बीती रात रांची स्थित कैंसर अस्पताल में निधन हो गया. उनके असामयिक निधन से जिले के प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर व्याप्त है. स्व विजय लकड़ा के निधन पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कंचन सिंह की अगुवाई में शोक सभा की गयी. इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. शोकसभा में उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने स्व विजय लकड़ा को एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार व मृदुभाषी अधिकारी बताते हुए उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना की. कहा कि उनका जाना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है.
महिला की मौत
ठेठईटांगर. थाना क्षेत्र के टुकूपानी गांव में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पूजा कुमारी ( 31 वर्ष) के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार वह बुधवार को दिन में अपने कमरे में आराम करने गयी थी. शाम में काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा, जहां वह अचेत अवस्था में मिली. सूचना पर ठेठईटांगर पुलिस मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




