विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व यक्ष्मा दिवस पर मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

टीबी का समय पर इलाज संभव है

बानो. विश्व यक्ष्मा दिवस पर मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी देना था. इस मौके पर एएनएम एवं जीएनएम की छात्राओं ने विभिन्न प्रोजेक्ट, चार्ट और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी रोग के कारण, लक्षण, संक्रमण तथा इससे बचाव के उपायों को विस्तार से प्रस्तुत किया. नुक्कड़ नाटक के जरिये छात्राओं ने संदेश दिया कि टीबी का समय पर इलाज संभव है और इसे छिपाने के बजाय तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए. कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है. लेकिन सही समय पर जांच और नियमित दवा लेने से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. लोगों से अपील की कि खांसी दो सप्ताह से अधिक रहने पर तुरंत जांच कराएं. कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या एरेन बेक, एएनएम प्राचार्या निशि डुंगडुंग, कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा, व्याख्याता ऋचा हेंब्रम, कविता कुमारी, अमृता, लवली जोजो, ट्यूटर वंदना धनवार, आईवी सुप्रभा, खुशबू कुमारी, सरिता कैथा, लीलावती साहू, माटिल्डा तिर्की, प्रिया कुमारी, बिनीता कुमारी सहित एएनएम एवं जीएनएम की सभी छात्राएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola