पीला दल को हरा लाल दल ने जीता खिताब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2025 10:52 PM
पीला दल को हरा लाल दल ने जीता खिताब
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ संत अन्ना बालिका उवि मैदान में आयोजित विद्यालय स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल लाल दल व पीला दल के बीच खेला गया. इसमें लाल दल 4-3 से विजयी रहा. मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुषमा तिग्गा उपस्थित थी. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल में भी कैरियर बना सकते हैं. खिलाड़ी पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी ध्यान दें. विजेता व उपविजेता टीम को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. रेफरी की भूमिका रोशन व प्रमोद ने निभायी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुषमा तिग्गा,सिस्टर अंजलिना मिंज, शशिप्रभा तोपनो, अर्चना मधु बागे, सत्या सपना खाखा, रोशन स्टेफन हस्सा, प्रतिमा तिर्की, सुचिता नाग, सिस्टर शशि किरण तिर्की, शिक्षक प्रवीण खलखो, कृष्णा साहू, प्रमोद केरकेट्टा, शिक्षिका फरिश्ता केरकेट्टा, अनुपम केरकेट्टा, सिस्टर अनीता केरकेट्टा, शिक्षिका हेलेना बागे और शिक्षक फबियन लुगून आदि ने अहम भूमिका निभायी.
पीकेडी ब्रदर्स ने जुरकेला बी टीम को हराया
कोलेबिरा. प्रखंड के लरबा गांव में आयोजित 13वीं लाल गंधर्वनाथ साहदेव स्मृति चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुंदर सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया उपस्थित थे. उद्घाटन मैच पीकेडी ब्रदर्स व जुरकेला बी के बीच खेला गया. मैच प्रारंभ होने के पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया. मुख्य अतिथि ने किक मार कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल रहित रही. इसके बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया. इसमें पीकेडी ब्रदर्स ने जुरकेला बी टीम को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मौके पर श्यामसुंदर सिंह ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है. टूर्नामेंट भाग लेने वाले सभी टीम प्रेम व भाईचारे का प्रदर्शन खेल के माध्यम से करें. उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के युवा वर्ग नशापान की लत में अपना भविष्य खराब कर रहे हैं. सभी कोई नशापान छोड़ कर खेल में भी अपना कैरियर बनायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










