महिला समूहों के उत्पादों को बाजार से जोड़ने की पहल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

महिला समूहों के उत्पादों को बाजार से जोड़ने की पहल
विज्ञापन
सिमडेगा. उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों समेत जेएसएलपीएस की टीम ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार लिंकेंज और बिक्री को बढ़ावा देना था. बड़ी दुकानों में पलाश उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी. तय किया गया कि जेएसएलपीएस के तत्वावधान में कार्यरत महिला समूह, उत्पादक समूह व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों के पलाश ब्रांड अंतर्गत आनेवाले खाद्य एवं गैर खाद्य उत्पादों को सिमडेगा शहर के लगभग 10 प्रमुख बड़ी दुकानों में स्थान दिया जायेगा. उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दुकानों की पहचान कर उत्पादों की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उपविकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि आगामी दीपावली पर्व से पूर्व गांधी मैदान में पलाश स्टॉल स्थापित करें. इन स्टॉलों पर दीदियों द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री सुनिश्चित की जायेगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच सके. बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जेएसएलपीएस कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










