आस्था व एकता का केंद्र बनेगा नवनिर्मित चर्च : जोसिमा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2026 9:54 PM

विज्ञापन

कुदरूम गांव में नवनिर्मित आरसी चर्च का आशीष समारोह संपन्न

विज्ञापन

सिमडेगा. प्रखंड के कुदरूम गांव में नवनिर्मित आरसी चर्च का आशीष समारोह संपन्न हुआ. मौके पर सामटोली चर्च के पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे, डीन फादर हरमन खलखो, फादर सुशील गुड़िया व फादर सुमन कुल्लू ने मिस्सा पूजा बलिदान चढ़ाते हुए नए गिरजाघर को आशीष प्रदान किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा उपस्थित थी. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली. जोसिमा खाखा ने कहा कि गिरजाघर केवल ईंट व पत्थरों से बना भवन नहीं, बल्कि लोगों की आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का केंद्र होता है. उन्होंने कहा कि नया चर्च बनने से क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक मजबूती मिलेगी और समाज में प्रेम, भाईचारा तथा शांति का वातावरण और मजबूत होगा. उन्होंने एसआइआर और पेसा कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों का उल्लेख करते हुए लोगों को उनके प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. जोसिमा खाखा ने नवनिर्मित चर्च को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से चर्च में आकर प्रार्थना करने, आध्यात्मिक जीवन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. मौके पर सी स्वर्णिम, उपप्रमुख सिल्बेस्टर बाघवार, मुखिया निराली रेखा बरवा, रीता, प्रतिमा, उर्मिला, बिनीता, स्वर्णता आइंद, जसिंता मरियानुस, नवीन, सुष्मिता, राहिल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola