विधायक ने बंगाल के मेदिनीपुर में किया रोड शो
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
विधायक ने बंगाल के मेदिनीपुर में किया रोड शो
विज्ञापन
सिमडेगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदकुमार एवं महिषा दल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान वह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो, नुक्कड़ सभा, डोर टू डोर कैंपेनिंग और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार किया. उन्होंने नंद कुमार के नामालक्ष्य बाजार के समीप कांग्रेस प्रत्याशियों एसके मतीन और काजल नायक दास के समर्थन में रोड शो किया. मौके पर विधायक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधा. कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि बंगाल के भविष्य को बचाने का चुनाव है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है, जहां योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है. भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल राज्य के साथ साथ देशभर में धर्म और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया, जबकि महंगाई, बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं पर पूरी तरह विफल रही है. कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जायेगा व योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों तक पहुंचाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










