सिंचाई सुविधा की कमियों से जुड़ा मुद्दा उठाया
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
सिंचाई सुविधा की कमियों से जुड़ा मुद्दा उठाया
विज्ञापन
सिमडेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विस सत्र के दौरान क्षेत्र में सिंचाई सुविधा की कमी से जुड़ा मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कोलेबिरा विस क्षेत्र के अधिकांश हिस्से में जंगल व पहाड़ी हैं, जहां सिंचित भूमि बहुत कम है और किसान पूरी तरह बारिश पर निर्भर हैं. उनके लिए ऐसी सुविधाएं मुहैया करायी जाये, ताकि किसान सालों भर खेती कर सके. जवाब में जल संसाधन विभाग ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं. विभाग के अनुसार बीते वर्षों में 37 चेकडैम, श्रृंखला बद्ध चेकडैम का निर्माण किया गया है. साथ ही 18 तालाब, आहर व मध्यम सिंचाई योजनाओं का पुनर्स्थापन किया गया है, जिससे लगभग 6294 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया. उन्होंने खासकर सिमडेगा जिले के गांवों में नये विद्युतीकरण, पुराने जर्जर तारों को बदलने और पोल लगाने की योजना पर सरकार से जवाब मांगा. विधायक ने पूछा कि क्या कोलेबिरा विस क्षेत्र के गांवों में नये विद्युत कनेक्शन के साथ पुराने जर्जर पोल और तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है. इस पर विभागीय मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि योजनाओं के तहत कार्य जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










