महावीर चौक पर फिर चला फव्वारा, शहर की रौनक लौटी
Published by : VIKASH NATH Updated At : 23 Mar 2026 9:12 PM
महावीर चौक का फव्वारा एक बार फिर शहर की रौनक बन गया है.
सिमडेगा. महावीर चौक का फव्वारा एक बार फिर शहर की रौनक बन गया है. कई वर्षों से तकनीकी खराबी और देखरेख के अभाव में बंद पड़ा यह फव्वारा अब नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा की पहल और लगातार प्रयासों से पुनः चालू कर दिया गया है. उनके कार्यभार संभालने के बाद से ही शहर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी गयी थी. इसी क्रम में उन्होंने बंद पड़े फव्वारे को चालू कराने के लिए निरंतर फॉलो-अप किया और खराब मशीनरी की मरम्मत करायी. फव्वारे के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों में खुशी का माहौल है. लोगों का कहना है कि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है. महावीर चौक शहर का प्रमुख केंद्र माना जाता है, ऐसे में फव्वारा चालू होने से चौक की सुंदरता बढ़ी है और गर्मी के मौसम में यहां से गुजरने वाले लोगों को राहत भी मिलेगी.
ओलिवर लकड़ा ने मौके पर कहा कि फव्वारा बंद होने से शहर की भव्यता प्रभावित हो रही थी, जिसे अब दुरुस्त कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर की सुंदरता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










