प्रेम व एकता का संदेश देता है ईद का पर्व: विधायक

Updated at : 21 Mar 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम व एकता का संदेश देता है ईद का पर्व: विधायक

प्रेम व एकता का संदेश देता है ईद का पर्व: विधायक

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर पंचायत के लसिया गांव में ईद के मौके पर आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का खूबसूरत माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने लसिया पहुंचकर स्थानीय लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. मौके पर विधायक ने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है. उन्होंने सभी से मिलजुल कर रहने और समाज में सद्भाव बनाये रखने की अपील की. इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और क्षेत्र में शांति व सौहार्द्र बनाये रखने का संकल्प लिया. मौके पर लसिया मस्जिद के सेक्रेटरी सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली, अंसार अहमद, सिमडेगा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, कोलेबिरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, युवा विधानसभा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग, पूर्व प्रखंड महासचिव तनवीर अहमद, पंचायत उपाध्यक्ष रवि गोप, पंचायत उपाध्यक्ष संतोष बा, मौलाना अब्दुल सलाम, अफसर अंसारी, साजिद हाशमी, बेलाल अंसारी, तनवीर आलम, इबरार अंसारी, यूसुफ अंसारी, नईम अंसारी, तबरेज अहमद, सरवर खान, अपसर हाश्मी, अनस इरशाद, रेहतेशाम खान, टीपू सुल्तान, मंसूर आलम, मंजूर आलम, मो तहमील, समीर हाश्मी आदि उपस्थित थे.

नगर भ्रमण व भंडारा के साथ यज्ञ महोत्सव का समापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ प्रिंस चौक स्थित देवी गुड़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ महोत्सव नगर भ्रमण, पूर्णाहुति व भंडारा के साथ संपन्न हो गया. पुरोहित पंडित प्रमोद पंडा, जगरनाथ पंडा, प्रदीप पंडा, पवन शर्मा व जापक भुनेश्वर पंडा, अवधेश पाढ़ी, मदन पंडा, रंजीत पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी. यजमान की भूमिका फिरू महतो सह धर्मपत्नी नलिनी देवी ने निभायी. नगर भ्रमण में श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर झूमते नाचते व कीर्तन करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे. पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भजन कीर्तन से पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंग गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में माता रानी चैती दुर्गा पूजा समिति और ग्रामीणों ने प्रमुख भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola