मुखिया ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2025 9:43 PM
मुखिया ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण
बानो. पबुड़ा पंचायत के मुखिया आलोक बारला ने पंचायत के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने बच्चों से पठन-पाठन के बारे में पूछताछ की. साथ ही मध्याह्न भोजन की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने विद्यालय में हर हाल में मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन संचालित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में मुखिया ने शिक्षक व बच्चों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता की जांच की. मुखिया ने कहा कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने की जरूरत है. बच्चों को पोषणयुक्त आहार मिले, ताकि सभी सभी बच्चे शुद्ध व पौष्टिक भोजन खाकर स्वस्थ रहें. उन्होंने पेयजल की उपलब्धता व शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया.
छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
कोलेबिरा. संत जोसेफ बालिका उवि बरवाडीह की छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया. अभियान के तहत छात्राओं ने कोलेबिरा बाजारटांड़ परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर विक्टोरिया मिंज ने बताया कि वह विद्यालय से जब भी कोलेबिरा आना-जाना करती थीं, तो उन्हें अक्सर बाजारटांड़ परिसर में चारों तरफ गंदगी के अंबार नजर आते थे. इसके मद्देनजर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर बाजारटांड़ परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है. स्वच्छता ही सेवा है. स्वच्छता से संक्रमण का खतरा कम होता है. मौके पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता की शपथ भी ली गयी. इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर विक्टोरिया मिंज, शिक्षक प्रदीप बा, नीलू मिंज, शिक्षिका फेलिस्ता तोपनो, सुशीला बरवा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










