प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पैदल पहुंचे न्यायालय

Updated:
विज्ञापन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पैदल पहुंचे न्यायालय

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पैदल पहुंचे न्यायालय

विज्ञापन

सिमडेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत व ऊर्जा संरक्षण के लिए की गयी अपील प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा शुक्रवार को अपने आवास से पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे. बताया गया कि उन्होंने ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा आमलोगों के बीच सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से यह पहल की. न्यायालय पहुंचने के दौरान उन्होंने रास्ते में लोगों से भी संवाद किया और कहा कि छोटी-छोटी पहल से बड़े बदलाव संभव हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग करने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की थी. इसके बाद देश के कई हिस्सों में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारी पैदल या साइकिल से कार्यालय पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के इस कदम को न्यायपालिका की सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता से जोड़ कर देखा जा रहा है. न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं व कर्मियों ने भी उनकी पहल की प्रशंसा करते हुए प्रेरणादायक बताया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समाज के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें, तो आम जनता में भी जागरूकता तेजी से बढ़ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola