जय श्रीराम व जय माता दी से गूंजा क्षेत्र

कल्हाटोली में मां बाघचंडी मंदिर का तीन दिवसीय महोत्सव शुरू, कलश यात्रा में उमड़ी भीड़
बानो. कोलेबिरा प्रखंड की एडेगा पंचायत अंतर्गत कल्हाटोली ग्राम स्थित आदि शक्ति मां बाघचंडी मंदिर का वार्षिक महोत्सव सह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु देवनदी से जल भरकर मां बाघचंडी मंदिर परिसर पहुंचे. यात्रा में कोलेबिरा, बानो, लचरागढ़, जलडेगा, गुमला, पालकोट, बसिया, कोनबीर समेत ओड़िशा और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए. मुख्य पुजारी पंचम सिंह और छत्रपति सिंह तथा यजमान तारकेश्वर सिंह अपनी धर्मपत्नी और परिवार के साथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे. हजारों महिलाओं व पुरुषों ने जय श्रीराम, जय माता दी और मां बाघचंडी के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया. युवतियों व महिलाओं ने यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कर मां बाघचंडी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया. मां बाघचंडी पूजा समिति ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. साथ ही शरबत और पानी की भी व्यवस्था की गयी थी. मंदिर के पुजारी पंचम सिंह व छत्रपति सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को सुबह सात बजे से अखंड हरि कीर्तन, नामकरण व यज्ञ-पूजा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता में मां बाघचंडी मंदिर पूजा समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










