कुआं में गिरने से किशोरी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2025 9:48 PM
कुआं में गिरने से किशोरी की मौत
बानो. महाबुआंग थाना के सिम्हातू पंचायत के गटिबांदु गांव में सोमवार की देर शाम कुआं में गिरने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गटिबांदु निवासी दीपिका कुमारी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार दीपिका कुमारी सोमवार शाम करीब सात बजे कुआं से पानी लाने गयी थी. इस दौरान पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुआं में गिर गयी. घटना की जानकारी मिलते आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच तत्परता दिखाते हुए उसे कुआं से बाहर निकाला. इसके बाद उसे तत्काल बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते महाबुआंग पुलिस अस्पताल पहुंच आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया.
पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति का धरना आज
सिमडेगा. नगर परिषद कार्यालय के निकट ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति द्वारा 31 दिसंबर को एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. समिति के अध्यक्ष रामजी यादव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को शून्य किया गया है. इसके विरोध में दिन के 11 बजे से अपराह्न चार बजे से धरना प्रदर्शन किया जायेगा. कार्यक्रम में ओबीसी समुदाय के सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










