कुम्हार समाज को प्रतिभा सम्मान समारोह 21 जून को

Edited by VIKASH NATH
Updated:
विज्ञापन

कुम्हार समाज की बैठक जिला उपाध्यक्ष भरोसा महतो की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

सिमडेगा. कुम्हार समाज की बैठक जिला उपाध्यक्ष भरोसा महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला संरक्षक रामचरण महतो उपस्थित थे. बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिसमें मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियो को सम्मानित किया जायेगा. निर्णय लिया गया कि 21 जून को सुबह 11 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में प्रदेश के सम्मानित पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा. कहा गया कि जो भी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं सभी अपने अंक पत्र की छाया प्रति साथ में आधार कार्ड का छाया प्रति जिला समिति के पास जमा करेंगे. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अधिवक्ता संजय महतो, जिला संगठन मंत्री राम कृष्ण महतो, जिला मंत्री सुबोध महतो, जिला सक्रिय सदस्य सुभाष महतो, सत्या महतो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. पीएम श्री उर्दू हाई स्कूल में मैट्रिक के टॉपर्स हुए सम्मानित सिमडेगा:.पीएम श्री उर्दू हाई स्कूल खैरनटोली के विद्यार्थियों ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.विद्यालय के 29 विद्यार्थियों में से 25 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 4 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की है.विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य सज्जाद अली,वरिष्ठ शिक्षक मो इबरार,मो साजिद,वार्ड पार्षद वाशिम एवं सीआरपी जमील अंसारी सहित अन्य शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है. विद्यालय के प्राचार्य रेहान अजीज ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी. समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola