फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से प्रेरणा लें : जिप अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2026 10:12 PM
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मना
बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर कार्यक्रम हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर सिंह व संस्थान के निदेशक डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत एएनएम व जीएनएम की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व मंगलाचरण प्रस्तुत कर की गयी. इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मौके पर जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा भाव व समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया. थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह ने कहा कि डॉक्टर अस्पताल का मस्तिष्क होते हैं, लेकिन नर्स अस्पताल का हृदय होती हैं. निदेशक डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तरह सेवा, समर्पण व मानवता के भाव से मरीजों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया. संस्थान की सचिव निभा मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग सेवा त्याग, प्रेम व मानवता की सेवा का प्रतीक है. प्राचार्या एरेन बेक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान पूरे सप्ताह आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. संचालन ट्यूटर कविता कुमारी ने किया. मौके पर एएनएम प्राचार्या निशि डुंगडुंग, रिचा हेंब्रम, अलबीना टोपनो, अमृता जोजो, खुशबू कुमारी, वंदना धनवार, आइवी सुप्रिया, लीलावती साहू, मटिलदा तिर्की, प्रिया कुमारी, संस्थान के कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा, अंकिता मिश्रा, रवि वर्मा, बिल्लू अग्रवाल आदि छात्राएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










