ePaper

कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचायें: विधायक

Updated at : 03 May 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचायें: विधायक

बूथ स्तरीय बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा.

ठेठईटांगर प्रखंड के कोनपाला बाघचट्टा में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये. विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें. कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने हम सबको बेवकूफ बनाया है. पिछले 10 सालों में गरीबों को प्रताड़ित किया गया है. जीएसटी लगा महंगाई बढ़ाई गयी है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, मंडल अध्यक्ष जॉन लकड़ा, मोहम्मद कारू, पीतर लकड़ा, प्रखंड सचिव शफीक अंसारी, पंचायत अध्यक्ष रेने टेटे, पंचायत अध्यक्ष बेनेदिक लकड़ा, पंचायत अध्यक्ष पतरस डुंगडुंग, पंचायत अध्यक्ष अतुल बारला, सलिल डुंगडुंग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola