ePaper

जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक में कई विषयों पर चर्चा

Updated at : 07 Sep 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक में कई विषयों पर चर्चा

अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष जवाहर चौधरी एवं सचिव जूनास डांग की संयुक्त अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष जवाहर चौधरी एवं सचिव जूनास डांग की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. बैठक में ताइक्वांडो आत्मरक्षा प्रशिक्षकों को जिले के हर प्रखंड में प्रशिक्षण सुचारु रूप से देने का निर्देश दिया गया. संघ को आगे कैसे बढ़ाया जाये, उसपर विचार विमर्श किया गया. ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष ने सभी प्रखंड के प्रशिक्षकों को बताया कि हर प्रखंड में एक ताइक्वांडो क्लब चलाना है. ताइक्वांडो संघ के सचिव जुनास डांग ने सभी प्रशिक्षकों को बताया कि ताइक्वांडो संघ के द्वारा जिले में अक्टूबर माह में नि:शुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण कैंप लगाया जायेगा. जिसमें सभी प्रखंड से बालक बालिका प्रतिभागी भाग लेंगे. तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी. बैठक में मनी कुमारी को संघ के सचिव जूनास डांग ने संघ का सचिव प्रतिनिधि नियुक्त किया. बैठक में नेशनल रेफरी अजय सिंह, नेशनल रेफरी मनी कुमारी, विजय सिंह, दीक्षित कुमारी, पद्मावती कुमारी, मारकुस कुजूर, दिनेश्वर धुर्वा,मुन्ना ग्वाला, प्रेम कीड़ो, राजेंद्र मांझी आदि उपस्थित थे. शांति समिति की बैठक आज ठेठईटांगर. ठेठईटांगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आठ सितंबर को अपराह्न चार बजे से होगी. बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है.यह जानकारी थाना प्रभारी रमेश कुमार झा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola