नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव के साथ शपथ ग्रहण समारोह कल

Updated:
विज्ञापन
नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव के साथ शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 मार्च को चुनाव होगा. एक ही दिन में सारी चुनावी प्रक्रिया संपन्न करायी जायेगी

विज्ञापन

चुनाव के लिए एक ही दिन पूरी होगी सारी चुनावी प्रक्रिया सिमडेगा. नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 मार्च को चुनाव होगा. एक ही दिन में सारी चुनावी प्रक्रिया संपन्न करायी जायेगी. जानकारी देते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस दिन सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक नव निर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण करवाया जायेगा. इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जिसमें उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार 17 मार्च को ही समाहरणालय सभागार में सुबह 11.30 से 12 बजे तक नाम निर्देशन करेंगे. दिन के 12 बजे से दोपहर 12. 30 बजे तक नाम निर्देशन का स्क्रूटनी किया जाएगा. दोपहर 12.30 से 12.45 तक उम्मीदवारों की सूची तैयार की जायेगी. दोपहर 12.45 से 1.00 बजे तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित किया गया है. दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक मतपत्र तैयार किया जायेगा. दोपहर 01.30 से 2.00 बजे तक उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा. दोपहर 02 बजे से 02.30 बजे तक मतगणना किया जायेगा. दोपहर 02.30 से 02.45 बजे के बीच परिणाम घोषित किया जाएगा और दोपहर 02.45 से 03.00 बजे के बीच निर्वाचित उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण होगा. बॉक्स सुरक्षा के मद्देनजर एसडीओ ने किया निषेधाज्ञा लागू सिमडेगा नगर परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 17 मार्च को सुबह 06 बजे से चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने तक समाहरणालय के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू किया गया है. इस दौरान समाहरणालय के 100 मीटर की परिधि में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, जुलूस, नारेबाजी एवं किसी प्रकार के हथियार के साथ प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा. यह ओदश कर्तव्य पर तैनात पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल, चुनाव में भाग लेने वाले अधिकृत वार्ड पार्षदों एवं प्रशासन द्वारा अधिकृत व्यक्तियों पर लागू नहीं होगी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola