महिला जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व से मिल संगठन पर की चर्चा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

महिला जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व से मिल संगठन पर की चर्चा
विज्ञापन
सिमडेगा. सिमडेगा जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह से मुलाकात की. जोसिमा खाखा ने गुंजन सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी. वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और गुंजन सिंह ने भी जोसिमा को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में सिमडेगा जिले में महिला कांग्रेस नयी ऊर्जा के साथ सक्रिय होगी. इस दौरान संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करती हूं. मेरा लक्ष्य सिमडेगा जिले की हर महिला तक कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में जिले के सभी प्रखंडों में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित कर संगठन को नयी दिशा देने का कार्य किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










