राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2026 10:17 PM
बिजली व पेयजल संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सिमडेगा. बिजली व पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को भाजपा ने जिलाध्यक्ष दीपक पुरी व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा के नेतृत्व में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य व आमलोग शामिल हुए. मौके पर महिलाओं ने समाहरणालय गेट के सामने मटका फोड़ कर राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जतायी. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, झारखंड सरकार होश में आओ, जनता को बिजली-पानी देना होगा आदि नारेबाजी की. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में जनता बिजली व पानी की समस्या से जूझ रही है, लेकिन राज्य सरकार समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है. मौके पर सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोग पानी और बिजली के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार जनता की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है. यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी. भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में पूरी तरह असफल रही है. कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी. प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था, बिजली और पानी जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं चरमरा गयी है. उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही हैं, जबकि आम जनता परेशानियों से जूझ रही है. मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक पुरी, महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा, दुर्गविजय सिंह देव, प्रणव कुमार, राकेश रविकांत, मोतीलाल ओहदार, लक्ष्मण बड़ाईक, संजय ठाकुर, तुलसी साहू, नरेंद्र बड़ाइक, रामविलास बड़ाइक, अनूप प्रसाद, अनूप केशरी, उपेंद्र श्रीवास्तव, विनीत मित्तल, सुषमा मिश्रा, सोनी पैंकरा, रेणु पूरी, हंसा रानी, कमला कुमारी, माग्रेट बा, चंदन प्रसून, अनिरुद्ध सिंह, संटू गुप्ता, नवीन सिंह, विकास साहू, श्रवण गोवंसी, सीताराम प्रसाद, अशोक इंदवार, कुलदीप मिश्रा, जगेश्वर बिंझिया, बंधु मांझी, सूरजन बड़ाइक, विजय महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










