नववर्ष पर गिरजाघरों में हुआ विशेष मिस्सा अनुष्ठान

Updated:
विज्ञापन
नववर्ष पर गिरजाघरों में हुआ विशेष मिस्सा अनुष्ठान

नववर्ष पर गिरजाघरों में हुआ विशेष मिस्सा अनुष्ठान

विज्ञापन

सिमडेगा. नववर्ष पर जिले के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. विशेष रूप से संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में विजी सह पल्ली पुरोहित फादर इग्नसियुस टेटे की अगुवाई में मिस्सा अनुष्ठान संपन्न हुआ. इसमें रेक्टर फादर पीयूष खलखो, फादर पीटर मिंज, फादर किशोर समेत अन्य धर्मगुरुओं से सहयोग किया. मिस्सा पूजा के दौरान जिले में अमन-चैन, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की गयी. मिस्सा पूजा में सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा, जिप सदस्य सह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष हम सभी के जीवन में नयी उम्मीद, नयी ऊर्जा और सकारात्मक सोच लेकर आये. प्रभु का संदेश प्रेम, क्षमा व सेवा का है, जिसे आत्मसात कर हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए. सिमडेगा जिला हमेशा से आपसी सौहार्द, धार्मिक एकता और भाईचारे की मिसाल रहा है और यह परंपरा आगे भी बनी रहेगी. आने वाला वर्ष जिले के विकास, शांति और समृद्धि का वर्ष बने, यही मेरी कामना है. जोसिमा खाखा ने कहा की समाज में प्रेम और सद्भाव बनाये रखने में चर्च और धार्मिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola