पंजाब से लौटे बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला

Published at :04 May 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब से लौटे बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला

पारिवारिक विवाद व अवैध संबंध के शक में घटना को दिया अंजाम, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक पुत्र ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिचर लुगून पंजाब में मजदूरी करता था और 30 अप्रैल को अपने घर लौटा था. घर आने के बाद उसने अपने पिता बीचा लुगून पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक जताया. इस बात को लेकर पूछताछ के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और शनिचर लुगून ने अपने पिता की बेरहमी से मारपीट की. मारपीट में गंभीर रूप से घायल बीचा लुगून को पर्याप्त इलाज नहीं मिल सका, जिससे एक मई की रात उसकी मौत हो गयी. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि इस मामले में सुकरा लुगून कोलेबिरा निवासी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसमें अपने पिता की हत्या का आरोप शनिचर लुगून पर लगाया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन मई कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी शनिचर लुगून को गिरफ्तार कर चार मई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मामले की की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola