ससुराल से दामाद लापता, सनहा दर्ज

Updated:
विज्ञापन
ससुराल से दामाद लापता, सनहा दर्ज

ससुराल से दामाद लापता, सनहा दर्ज

विज्ञापन

कोलेबिरा. शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आये एक व्यक्ति तीन दिनों से लापता है. पत्नी ने थाना में आवेदन देकर पति को खोजने गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के टांगर गांव निवासी 49 वर्षीय पुरुषोत्तम साहू अपने परिवार के साथ एक मई को शादी समारोह में भाग लेने कोलेबिरा प्रखंड के श्री कोंडेकेरा गांव अपनी ससुराल आया था. सात मई को ससुराल में प्रीतिभोज का कार्यक्रम था. रात को पुरुषोत्तम अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ खाना खाया और सोने चला गया. सुबह जब परिवार वालों उसे गायब पाया. परिवार वाले पुरुषोत्तम की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला. इसके बाद नौ मई को पुरुषोत्तम की पत्नी संतोषी साहू ने कोलबिरा थाना में सनहा दर्ज कराया.

हाथी ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त

बानो. प्रखंड के ओल्हान भंडारटोली में हाथी ने महिला के घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखे अनाज खा गये. घटना शुक्रवार रात की है. जानकारी के अनुसार झुंड से बिछड़ा हाथी ओल्हान भंडारटोली गांव पहुंच गया तथा सौंदरी देवी के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज खा गया. घटना की जानकारी होने पर झामुमो पंचायत अध्यक्ष संदीप समद घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली तथा वन विभाग के पदाधिकारी को फोन पर मामले से अवगत कराया. इधर, वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर क्षति की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola