Simdega News : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की तीन खिलाड़ियों का चयन, 25 जनवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में लेंगी भाग

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की तीन खिलाड़ियों का चयन
सिमडेगा : सिमडेगा की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन जूनियर भारतीय टीम में हुआ है. जूनियर भारतीय महिला टीम नौ जनवरी से 25 जनवरी तक सांतियागो चिली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी. सिमडेगा की जिन खिलाड़ियों का टीम में चयन हुआ है, उनमें सुषमा कुमारी, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं. तीनों सिमडेगा जिला के करंगागुड़ी गांव की है. संगीता कुमारी व ब्यूटी डूंगडुंग पूर्व में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है, जबकि सुषमा का चयन भारतीय टीम में पहली बार हुआ है.
नयी दिल्ली. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस महीने के आखिर में छह मैचों के दौरे पर चिली जायेगी. कोरोना महामारी के कारण मिले ब्रेक के कारण एक साल से अधिक समय बाद यह टीम की पहली प्रतिस्पर्धा होगी. भारतीय जूनियर महिला टीम ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन देशों का टूर्नामेंट खेला था. यह टीम अब 17 और 18 जनवरी को चिली की जूनियर टीम से खेलेगी. इसके बाद 20, 21, 23 और 24 जनवरी से चिली की सीनियर टीम से मुकाबला होगा.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




