राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज में सिमडेगा को प्रथम स्थान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2025 10:04 PM
राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज में सिमडेगा को प्रथम स्थान
सिमडेगा. झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति रांची द्वारा नामकुम स्थित स्वास्थ्य निदेशालय के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज में सिमडेगा जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. इसमें राज्य के 24 जिलों के जिला स्तरीय विजेताओं ने भाग लिया, जिसमें सिमडेगा जिले को प्रथम स्थान, जामताड़ा को द्वितीय स्थान तथा रामगढ़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. सिमडेगा जिले की टीम में डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की कक्षा 11 की छात्रा सौम्य स्तुति बाड़ा व छात्र श्वेत कुमार भारती शामिल थे. ज्ञात हो कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में सिविल सर्जन के दिशा निर्देशन में एड्स के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत क्विज का आयोजन किया गया. यह अभियान आगामी दो महीने तक राज्य के सभी जिलों में चलाया जायेगा. अभियान के माध्यम से आमलोगों को एड्स की जानकारी देने के साथ उनकी एचआइवी व शिफिल्स की जांच की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. बताया गया कि रेड रिबन क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्रा सौम्या स्तुति बाड़ा और छात्र श्वेत कुमार भारती अब राष्ट्रीय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










