सिमडेगा की बेटी का रक्षा मंत्रालय में चयन, जिले का बढ़ाया मान

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 10 Apr 2026 2:12 PM

विज्ञापन

कोमल सिंह

Simdega News: सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय में ग्रेड-बी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर चयन हुआ है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

Simdega News: झारखंड के सिमडेगा जिला की बेटी कोमल सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में ग्रेड-बी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर चयनित होकर सिमडेगा का नाम रोशन किया है. 

परिवार और समाज में खुशी की लहर

कोमल सिंह, सिमडेगा कांग्रेस प्रवक्ता सह आरआर मेडिकल (प्रिंस चौक) के संचालक रणधीर रंजन की बेटी हैं. उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है. सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

इन लोगों को दिया सफलता का श्रेय 

कोमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है. उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी इस सफलता का आधार रहा है. 

शैक्षणिक सफर 

शैक्षणिक जीवन में भी कोमल का प्रदर्शन शानदार रहा है. कोमल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं. उन्होंने डीएवी विद्यालय से मैट्रिक में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके बाद डीपीएस, रांची से इंटर (विज्ञान) में भी 93 प्रतिशत अंक हासिल किए.  आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की. 

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

कोमल की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है. उनकी सफलता सिमडेगा के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कोशिश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां में जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी, नामांकन से पहले स्कूल की मान्यता जांचें

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola