ePaper

सिमडेगा क्रिकेट टीम कोडरमा रवाना

Updated at : 26 Nov 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा क्रिकेट टीम कोडरमा रवाना

अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

सिमडेगा.

अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सिमडेगा जिले की 17 सदस्यीय टीम मंगलवार को कोडरमा रवाना हुई. टीम जेएससीए द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट खेलेगी. सुबह सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्रीराम पूरी समेत अन्य पदधारी सिमडेगा बस स्टैंड से निजी बस द्वारा टीम को शुभकामनाएं देकर विदा किया. मौके पर सह सचिव तौकिर उस्मानी, धनंजय, टीम मैनेजर मुन्ना शर्मा, प्रसन्न कुमार सिन्हा, संतोष सिंह, शफीक खान, रिंटू सिन्हा, बच्चों के अभिभावक समेत अन्य मौजूद थे.

सड़क दुर्घटना में दो छात्रा घायल

सिमडेगा.

उर्सुलाइन बालिका विद्यालय की दो छात्रा स्कूल से घर लौटते के क्रम में अलबर्ट एक्का स्टेडियम के समीप एक बाइक से धक्का मारने से घायल हो गयी. भाजपा नगर मंडल महामंत्री संटू गुप्ता ने तत्काल छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद भाजपा के पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा सदर अस्पताल पहुंच कर घायल छात्राओं से मिल डॉक्टर से उचित इलाज करने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola