कला में शुभम, विज्ञान में विवेक व कॉमर्स में मुस्कान जिला टॉपर

Updated at :13 May 2026 10:13 PM
विज्ञापन
कला में शुभम, विज्ञान में विवेक व कॉमर्स में मुस्कान जिला टॉपर

सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में सिमडेगा जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन

सिमडेगा. सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में सिमडेगा जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कला संकाय में डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस के छात्र शुभम कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना है. उक्त विद्यालय के ही हिरण मांझी ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त की द्वितीय व पीएमश्री नवोदय विद्यालय कोलेबिरा की छात्रा अनिशा मिंज ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया. इधर, विज्ञान संकाय में डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस सिमडेगा के विवेक कुमार साहू 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना. पीएमश्री नवोदय विद्यालय कोलेबिरा के आदित्य प्रकाश ने 84.60 अंक प्राप्त कर द्वितीय व डीएवी स्कूल के विनोद कुमार ने 83.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया. इधर, वाणिज्य संकाय में डीएवी स्कूल की मुस्कान अग्रवाल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं. डीएवी स्कूल की खुशी जैन ने 92.8 अंक प्राप्त कर द्वितीय व ड्रिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस के आंचल अग्रवाल ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया.

सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस का 92.6 प्रतिशत रिजल्ट

सीबीएसइ से संबंद्धता प्राप्त होने के बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने कला व वाणिज्य संकाय में पहली बार सीबीएसइ बोर्ड में तथा विज्ञान संकाय में दूसरी बार सीबीएसइ बोर्ड में परीक्षा दी थी. कला संकाय में शुभम कुमार को 96 प्रतिशत, हिरण मांझी ने 90.6 , विज्ञान संकाय में विवेक कुमार साहू ने 93.2 प्रतिशत एवं वाणिज्य संख्या में अंचल अग्रवाल ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. विद्यालय में उत्तीर्णता प्रतिशत 92.6 प्रतिशत रहा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्राहम केरकेट्टा एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष जाहिर करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है.

डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ कक्षा 12 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कॉमर्स संकाय में मुस्कान अग्रवाल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. खुशी जैन ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय व लबिबा रजा ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया. कॉमर्स संकाय में कुल 23 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा सभी विद्यार्थी सफल रहे. विज्ञान संकाय में देव कुमार ने 83 प्रतिशत, प्रियंका कुमारी ने 82.40 प्रतिशत, खनक जैन ने 82.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया. कहा संकाय में एंजेल मिंज ने 74.2 प्रतिशत, सेरियन लकड़ा ने 69.80 प्रतिशत तथा आयुष कुमार ने 66.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया.

नवोदय विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान व कला दोनों संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विज्ञान संकाय में कुल 30 तथा कला संकाय में 43 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया और सभी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की. विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश ने 84.60 प्रतिशत, जोशी केरकेट्टा 79.80 प्रतिशत तथा अंकित कुमार 79.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. कला संकाय में अनीशा मिंज ने 89.0 प्रतिशत, प्रिंसी कुमारी व असुंता कुल्लू ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया. विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola