श्री मोहन दास जी महाराज का सिमडेगा आगमन 23 को
Updated at : 20 Sep 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन

श्री मोहन दास जी महाराज का सिमडेगा आगमन 23 को
विज्ञापन
सिमडेगा. श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में श्री श्याम मित्र मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष पवन जैन मोहित की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि श्री मोहन दास जी महाराज का आगमन सिमडेगा में 23 सितंबर को शाम छह बजे निर्माणाधीन श्याम मंदिर में हो रहा है. उनके साथ में रांची से श्याम भक्तों की टोली भी आयोगी. बताया गया कि श्याम प्रेमियों द्वारा गौशाला के निकट से स्वागत करते हुए श्याम मंदिर लाया जायेगा. श्याम मंदिर में स्वागत भक्तों द्वारा किया जायेगा. महाराज जी द्वारा निर्माणाधीन श्याम मंदिर का अवलोकन किया जायेगा. इसके बाद उनके द्वारा कीर्तन का भी आयोजन किया जायेगा. श्याम प्रेमियों से आग्रह है कि पुरुष कुर्ता पायजामा व महिलाएं लाल या पीली साड़ी पहन कर कार्यक्रम में भाग शामिल हो. मौके पर मंडल के सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विद्या बंधु शास्त्री, पवन जैन राज, प्रदीप शर्मा, महेश बंसल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, संटी बामलिया, अर्जुन केशरी, मुकेश चौधरी, अमित चौधरी, बिजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन सचिव संजय शर्मा ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




