प्रभु यीशु ने जैसे अपने शिष्यों की सेवा की, वैसे हमें अपने पड़ोसियों की सेवा करनी चाहिए : बिशप

Updated at : 17 Apr 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभु यीशु ने जैसे अपने शिष्यों की सेवा की, वैसे हमें अपने पड़ोसियों की सेवा करनी चाहिए : बिशप

संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में पुण्य गुरुवार पर हुआ धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

सिमडेगा. पुण्य गुरुवार पर सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान हुआ. इसमें हजारों मसीही समाज के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में संत अन्ना महागिरजा में वीजी इग्नासियुस टेटे ने 12 शिष्यों के पैर धोये. पुण्य गुरुवार पर संत अन्ना महागिरजाघर परिसर में बिशप स्वामी विंसेंट बरवा ने पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान किया. पवित्र मिस्सा अनुष्ठान में सभी पुरोहितों ने भाग लिया. बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि यह वह दिन था, जब यीशु ने अपने शिष्यों के साथ अपना अंतिम बार भोजन किया था, जिसे अंतिम भोज भी कहा जाता है. यीशु ने अपने शिष्यों के पैर धोये और भोज की प्रार्थना की स्थापना की. श्री बरवा ने कहा कि जिस प्रकार प्रभु यीशु अपने शिष्यों की सेवा की, वैसे ही हमें भी अपने पड़ोसियों की सेवा करनी चाहिए. गुरुवार को यीशु ने अपनी सेवा और प्रेम को प्रदर्शित किया. अपनी मृत्यु की भविष्यवाणी की. गुरुवार की शाम को ही यीशु प्रार्थना करने के लिए गेथसेमानी के बगीचे में चले गये थे. जब आप इन बाइबल छंदों को पढ़ते है, तो आपको अपने लिए परमेश्वर के महान प्रेम की याद आयेगी. कार्यक्रम स्थल पर प्रभु की स्तुति भी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola