गांव को और बेहतर बनाने के लिए शुरू की जायेंगी योजनाएं

Updated at : 11 Mar 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
गांव को और बेहतर बनाने के लिए शुरू की जायेंगी योजनाएं

उरूगुटू गांव पहुंचीं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, ग्रामीणों की मेहनत और हरियाली की सराहना

विज्ञापन

कामडारा. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को कामडारा प्रखंड अंतर्गत रामतोल्या पंचायत के उरूगुटु गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गांव में प्रदान संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गांव का भ्रमण कर वहां के संसाधनों, आजीविका और कृषि गतिविधियों का अवलोकन किया. बताया जाता है कि उरूगुटू गांव के ग्रामीण नदी के पानी का उपयोग कर सालभर खेती करते हैं, जिससे गांव पूरे वर्ष हरा-भरा बना रहता है. संसाधनों के अभाव के बावजूद ग्रामीणों की मेहनत से कायम यह हरियाली एक मिसाल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें सरकारी सहायता मिल जाये, तो गांव का तेजी से विकास हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार कोई प्रशासनिक अधिकारी उनके गांव पहुंचा है. उपायुक्त के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की. उपायुक्त ने गांव की हरियाली देखकर किसानों की मेहनत की सराहना की और भरोसा दिलाया कि गांव को और बेहतर बनाने के लिए सरकारी योजनाएं शुरू की जायेंगी. उन्होंने प्रदान संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली. दौरे के दौरान उपायुक्त ने गांव में खुदाई किये गये तालाब, जल संचयन के उपाय और कृषि को बढ़ावा देने के प्रयासों का निरीक्षण किया. उन्होंने सिंचाई सुविधा के लिए सोलर पंपसेट लगाने, मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए भूमि संरक्षण विभाग से तालाब निर्माण कराने तथा गांव की नदी पर दो चेकडैम बनाने की बात कही. इसके अलावा महिला मंडल की महिलाओं से बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें ऑस्ट्रेलियन मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिलाने की भी बात कही, ताकि ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके. गांव में पहली बार किसी प्रशासनिक अधिकारी, विशेषकर जिले के सर्वोच्च पदाधिकारी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की. गांव की महिलाओं ने उपायुक्त का स्वागत किया. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी कि उपायुक्त के इस दौरे के बाद गांव के विकास के नये रास्ते खुलेंगे. मौके पर डीएफओ कुसुम लता, एससीओ आशीष प्रताप, ग्राम प्रधान सुलेमान तोपनो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola