संत विज्ञानदेव जी महाराज का सत्संग कल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2025 10:39 PM
संत विज्ञानदेव जी महाराज का सत्संग कल
सिमडेगा. सिमडेगा की धरती पर पहली बार विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का आगमन सात सितंबर को होने वाला है. सिमडेगा नगर भवन में सात सितंबर को शाम छह बजे से नौ बजे तक संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया है. विहंगम योग संत समाज द्वारा बताया गया कि विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिकोत्सव को समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के रूप वाराणसी स्वर्वेद महामंदिर धाम में 25 व 26 नवंबर को बहुत ही भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जायेगा. उक्त आयोजन के प्रचार-प्रसार और व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण देने के निमित्त संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वर्वेद संदेश यात्रा कर रहे हैं. इस कड़ी में उनका आगमन सात सितंबर को सिमडेगा में होगा. सत्संग कार्यक्रम में संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी, दर्शन सानिध्य के साथ उनके हाथों से प्रसाद प्राप्त करने का सौभाग्य सभी को मिलेगा. कार्यक्रम में विहंगम योग संत समाज द्वारा समस्त सिमडेगा वासियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है.
नये प्रभारी मानव मयंक ने दिया योगदान
बानो. बानो थाना में नये थाना प्रभारी के रूप में मानव मयंक ने योगदान दिया. इससे पूर्व मानव मयंक सिमडेगा स्थित जनशिकायत समाधान केंद्र में पदस्थापित थे. निवर्तमान थाना प्रभारी सोनू कुमार ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. मानव मयंक ने योगदान देने के बाद कहा कि अपराधियों व उग्रवादियों पर नजर रखी जायेगी. अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी तथा क्षेत्र में अमन चैन शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि समन्वय बना कर काम करें. थाना में जो भी मामले आयेंगे, उसका त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










