जापान में इतिहास रचने वाली संदीपा अ पुष्पा का जोरदार स्वागत
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Jun 2026 9:58 PM
जापान में इतिहास रचने वाली संदीपा अ पुष्पा का जोरदार स्वागत
वरीय संवाददाता सिमडेगा. जापान के काकामीगाहारा में 29 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित अंडर-18 महिला एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. इस टीम में सिमडेगा की बेटियां संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया. उनके लौटने पर दिल्ली और रांची में सम्मान समारोह आयोजित हुआ और मंगलवार को जब वे अपने गृह जिले सिमडेगा पहुंचीं, तो हॉकी प्रेमियों और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और जयकारों से उनका भव्य स्वागत किया. साथी खिलाड़ियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी साझा की. जिले की बेटियां किसी से कम नहीं हैं स्वागत समारोह में जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, हॉकी झारखंड और हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी, कोच तारिणी कुमारी तथा कई खेल प्रेमी मौजूद रहे. सभी ने कहा कि अभावों के बावजूद सिमडेगा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. संदीपा और पुष्पा ने साबित कर दिया कि जिले की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. उनके प्रदर्शन से नयी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, परिवार, संघ और सरकार को दिया. उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य सीनियर स्तर पर देश के लिए खेलना है. सिमडेगा की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और जुनून से सपनों को साकार किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










