ePaper

माटी शिल्पकारों को 90 प्रतिशत अनुदान पर मिला इलेक्ट्रिक चाक

Updated at : 15 Oct 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
माटी शिल्पकारों को 90 प्रतिशत अनुदान पर मिला इलेक्ट्रिक चाक

माटी शिल्पकारों को 90 प्रतिशत अनुदान पर मिला इलेक्ट्रिक चाक

विज्ञापन

सिमडेगा. मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड तथा झारखंड माटी कला बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त कंचन सिंह व अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र द्वारा 23 कुम्हारों के बीच इलेक्ट्रिक चाक व टूल किट का वितरण किया गया. यह वितरण राज्य सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत पारंपरिक माटी शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि पारंपरिक रूप से हमारे कुम्हार भाई-बहन लकड़ी के चाक का उपयोग कर बर्तन व दीये बनाते आये हैं. अब उन्हें 90 प्रतिशत अनुदान पर प्रदत्त इस इलेक्ट्रिक चाक के माध्यम से कार्य करने में अधिक सहजता व कम मेहनत लगेगी. इससे न केवल उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि उत्पादों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी. उपायुक्त ने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक मिलने से अब नयी पीढ़ी के कुम्हार भी आधुनिक तरीके से मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सीख सकेंगे. अपर समाहर्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड राज्य के ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्यरत है. योजना से न केवल पारंपरिक कुम्हारों को लाभ मिलेगा, बल्कि ग्रामीण शिल्पकारों को भी प्रेरणा मिलेगी. मौके पर जिला उद्यमी समन्वयक आशीष कोंगाड़ी, प्रखंड उद्यमी समन्वयक लक्ष्मण साहू, किम्मी कुमारी, ऋतु रानी, उषा केरकेट्टा , राजन पॉल बाड़ा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola