ePaper

झारखंड के सिमडेगा में बोले राहुल गांधी, बीजेपी के नफरत के बाजार में खोल रहे हैं मोहब्बत की दुकान

Updated at : 06 Feb 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सिमडेगा में बोले राहुल गांधी, बीजेपी के नफरत के बाजार में खोल रहे हैं मोहब्बत की दुकान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय किया जा रहा है. देश का आर्थिक विकास बड़े घरानों के लिए किया जा रहा है. देश में आर्थिक और सामाजिक अन्याय किया जा रहा है. झारखंड में गरीब आदिवासियों की जमीन को बिना मुआवजा दिए ही लूटा जा रहा है.

विज्ञापन

सिमडेगा, रविकांत साहू: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में कोलेबिरा होते हुए सिमडेगा करीब 4 बजे पहुंचे. झुलन सिंह से बस स्टैंड तक काफी संख्या में लोग जुटे रहे. सभी के हाथों में कांग्रेसी झंडा था. झामुमो समर्थक भी अपने हाथों में झंडा लिए हुए थे. सभी राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. राहुल गांधी ने बस स्टैंड के पास मुख्य पथ पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस पूरे देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है. इस साल भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दो लक्ष्य है. पहला लक्ष्य भारत को जोड़ने का और दूसरा लक्ष्य भाजपा और आरएसएस के द्वारा देश में फैलाए जा रहे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना है.

देश में किया जा रहा आर्थिक और सामाजिक अन्याय

राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय किया जा रहा है. देश का आर्थिक विकास बड़े घरानों के लिए किया जा रहा है. देश में आर्थिक और सामाजिक अन्याय किया जा रहा है. झारखंड में गरीब आदिवासियों की जमीन को बिना मुआवजा दिए ही लूटने का काम किया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि देश में 50 फीसदी ओबीसी की संख्या है. मोदी सरकार देश में जाति जनगणना करने से इनकार कर रही है. ऐसे में 2024 में जब उनकी सरकार बनगी तो सबसे पहले पूरे देश में जाति जनगणना करने का कार्य किया जाएगा. जाति जनगणना के बाद ओबीसी को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा. बस स्टैंड के पास लोगों को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए धीरे-धीरे शहरी क्षेत्र से निकलकर ठेठईटांगर, जोराम बांसजोर होते हुए बीरमित्रपुर ओडिशा पहुंचे.

Also Read: झारखंड: गुमला में बोले राहुल गांधी, हमने सरकार गिराने से रोका, कल्पना सोरेन के पति हेमंत सोरेन के साथ हुआ गलत

राहुल गांधी का किया गया जोरदार स्वागत

सिमडेगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने हाथों में झंडा लेकर 12 बजे से ही झूलन सिंह चौक और बस स्टैंड के पास जुटने लगे थे. कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम को मुख्य रूप से महिला प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रभाकर तिर्की, प्रदीप बलमुचू के अलावा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रदीप केशरी ने किया. राहुल गांधी के कार्यक्रम में स्वागत नृत्य के लिए झूमर नाच और परंपरागत आदिवासी नाच के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर जिला परिषद सदस्य सहित अन्य प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेत्री और नेताओं को झूमते हुए देखा गया.

Also Read: राहुल गांधी खूंटी में कर रहे रात्रि विश्राम, छह फरवरी को बिरसा मुंडा को करेंगे नमन, रोड शो का भी है कार्यक्रम

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola