सत्संग वह माध्यम है, जो व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है : अच्युतानंद

Updated:
विज्ञापन
सत्संग वह माध्यम है, जो व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है : अच्युतानंद

स्थानीय आनंद भवन में झारखंड विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय सत्संग प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को हुआ.

विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद का प्रांतीय सत्संग प्रशिक्षण संपन्न

सिमडेगा. स्थानीय आनंद भवन में झारखंड विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय सत्संग प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को हुआ. कार्यक्रम के अंतिम दिन केंद्रीय सत्संग सह प्रमुख अच्युतानंद जी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है और भारत माता के अस्तित्व पर गहरा संकट उत्पन्न हो गया है. भारत को विश्व पटल पर पुनः मार्गदर्शक के रूप में स्थापित करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि व्यक्ति का अहंकार उसे पतन की राह पर ले जाता है. समाज के उत्थान के लिए अहंकार त्याग कर विनम्रता और सेवा भाव से कार्य करना आवश्यक है. सत्संग ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाता है. अच्युतानंद जी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सत्संग की आवश्यकता अत्यधिक बढ़ गयी है. आज परंपरा जिहाद के माध्यम से हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को विकृत करने का प्रयास किया जा रहा है. हम आदिकाल से पेड़, नदी, पहाड़ जैसे प्रकृति के तत्वों के पूजक रहे हैं, किंतु आज विधर्मियों द्वारा इन परंपराओं को मिटाने की साजिशें रची जा रही हैं. सिमडेगा जिले में धर्मांतरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और भोले-भाले सरना व सनातनी समाज के लोगों को भ्रमित कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. इसे रोकने का सबसे सशक्त उपाय सत्संग ही है.उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सत्संग की परंपरा को पुनर्जीवित करना होगा ताकि समाज में समरसता, सद्भाव और जागरूकता का प्रसार हो सके. सत्संग के माध्यम से समाज में आपसी सम्मान और एकता की भावना विकसित होती है, जिससे समाज मजबूत बनता है. धन्यवाद ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने किया. इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन कुमार सिन्हा, सह प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी, प्रचार प्रसार टोली सदस्य नारायण दास, जिला मंत्री कृष्णा शर्मा, सह मंत्री कमल सेनापति, उपाध्यक्ष किरण चौधरी, श्याम सुंदर मिश्रा, मुरारी प्रसाद, अघना जी, संत प्रसाद सिंह, जयश्री प्रधान, बजरंग दल संयोजक आनंद जायसवाल, अर्चक पुरोहित प्रमुख विद्या बंधु शास्त्री, संगठन मंत्री दिलीप बड़ाईक, जिला सत्संग प्रमुख प्रकाश दास गोस्वामी,सुरेश प्रसाद, अगम शरण मिश्रा,गोपाल कसेरा, संदीप नाग सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola