विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन
सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार खेल मैदान में मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सिमडेगा इकाई के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया. फाइनल मैच का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार, सिमडेगा, पार्वती शर्मा महिला इंटर कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर व मुखिया रामचंद्र मांझी ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में ठेठेईटांगर प्रखंड के युवाओं ने फुटबॉल, 400 मीटर व 200 मीटर दौड़, रस्सी कूद तथा लंबी कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुषमा प्रधान के नेतृत्व में हुआ, जबकि रेफरी की भूमिका सुरेंद्र प्रधान, विकास मांझी और लालू मांझी ने निभायी. फुटबॉल बालक वर्ग में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, जामबहार ने प्रथम और स्वामी विवेकानंद युवा क्लब, अवरापानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में रानीकुदर की टीम प्रथम तथा जामबहार की टीम द्वितीय रही. 400 मीटर दौड़ में उत्सव मांझी प्रथम, 200 मीटर दौड़ में सरस्वती कुमारी प्रथम रही. रस्सी कूद में साक्षी केरकेट्टा और लंबी कूद में अनुज सोरेंग विजेता रहे. कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. संचालन राम रंजीत मांझी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










