विकास के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रस्ताव भेजें : डीसी

ठेठईटांगर प्रखंड रेंगारी स्थित चर्च का किया भ्रमण
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने ठेठईटांगर प्रखंड रेंगारी स्थित चर्च का भ्रमण किया. मौके पर उन्होंने कोनपाला में स्थित क्षेत्र के प्रथम चर्च का भी अवलोकन किया. वर्ष 1965 में निर्मित रेंगारी चर्च की सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व को देख कर उपायुक्त ने इसकी सराहना की. चर्च के पल्ली पुरोहित ने उन्हें चर्च के निर्माण, इतिहास तथा इसकी विशेषताओं की जानकारी दी. भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने चर्च परिसर में मौजूद सांस्कृतिक व पारंपरिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर दिया. उन्होंने परिसर में स्थित सेंट एंथनी स्कूल के भवन का भी निरीक्षण किया, जो अंग्रेज शासनकाल में वर्ष 1926 में निर्मित हुआ था. उपायुक्त ने स्कूल भवन की ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए उसके संरक्षण की आवश्यकता व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर बल दिया. उन्होंने चर्च परिसर में पेयजल, शौचालय समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिया. साथ ही रेंगारी चर्च को एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित कर पर्यटन से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की. मौके पर बीडीओ नूतन मिंज, सीओ कमलेश उरांव, जिप सदस्य अजय एक्का, पल्ली पुरोहित समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




