कुरडेग में रामनवमी की तैयारी जोरों पर ,27 को निकलेगी शोभा यात्रा

Updated at : 25 Mar 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
कुरडेग में रामनवमी की तैयारी जोरों पर ,27 को निकलेगी शोभा यात्रा

कुरडेग में श्री रामनवमी पर्व को लेकर उत्सव का माहौल बन गया है.

विज्ञापन

कुरडेग. कुरडेग में श्री रामनवमी पर्व को लेकर उत्सव का माहौल बन गया है. पूरा कुरडेग राममय दिख रहा है. सड़क के किनारे बड़े बड़े महावीरी झंडे लहरा रहे हैं. उमा महेश्वर महावीर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है. वहीं प्रतिदिन संध्या सात बजे आरती हो रही है. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया 27 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जायेगी. इस दौरान मंदिर परिसर में अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. सभी आये हुए अखाड़ों के प्रतिभागी अपने अपने कला का प्रदर्शन करेंगे. बेहतर प्रदर्शन करने वालों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा. इस बार बड़की बिउरा,फांक, करमडीह, कदम टोली, गोहरी टांड़,परकला, खिंडा, बरटोली, खरवा टोली, सर्पमुण्डा, खालीजोर, बैघमा, घाघमुंडा ,लबडेरा से शोभायात्रा निकाली जायेगी. जो कुरडेग मंदिर पहुंचेगी. जहां सामुहिक रूप से पुरोहित के द्वारा झंडा पूजन किया जायेगा. साथ ही चना गुड़ का प्रसाद वितरण होगा. रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों पर है. महावीरी झंडे की जम की बिक्री हो रही है. जगह जगह महावीरी झंडे का स्टॉल लगाया गया है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola