रामनवमी की तैयारी पूरी, आज निकलेगी शोभा यात्रा
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

बानो व लचरागढ़ में रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. रामनवमी पर्व को लेकर पहाड़ी मंदिर में विशेष तैयारी की गयी है.
विज्ञापन
बानो. बानो व लचरागढ़ में रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. रामनवमी पर्व को लेकर पहाड़ी मंदिर में विशेष तैयारी की गयी है. मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शोभा यात्रा में ग्यारह अखाड़े के लोग शामिल होंगे. जिसमें जराकेल, तेतरटोली, सोडा, पबुडा, समडेगा, हरिजन बस्ती,डुमरटोली, डीपाटोली, सिकोरदा, सोय, उन्नीकेल शामिल हैं. शोभा यात्रा बानो शिव मंदिर से आरंभ होगी. जिसमें शामिल लोग बिरसा चौक होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे. जहां विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. रामनवमी को लेकर सड़क के दोनों छोर पर महावीरी पताका लगाया गया है. अस्त्र शस्त्र चालान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा बानो प्रखंड के हुरदा में भी भव्य जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस मंदिर परिसर से आरंभ किया जायेगा. जुलूस लगभग चार बजे निकलेगी. उकौली, नौमील में भी रामनवमी की तैयारी की गयी है. इधर कोलेबिरा प्रखंड के रसरागढ़ में भी रामनवमी त्योहार को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. यहां पर चार-पांच अखाड़े के लोग शामिल होंगे. जिसमें चटकटोली, पडरूटोली, कोबाकेरा, सिंजांग शामिल हैं. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










