ePaper

पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 07 Sep 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिमडेगा पुलिस के द्वारा ऑपरेशन रेड हंट अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर विगत तीन दशकों से फरार चल रहे लाल वारंटियों सहित कुल पांच स्थायी लाल वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है

विज्ञापन

फोटो फाइल: 7 एसआइएम:7-जानकारी देते एसपी

सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस के द्वारा ऑपरेशन रेड हंट अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर विगत तीन दशकों से फरार चल रहे लाल वारंटियों सहित कुल पांच स्थायी लाल वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में एसपी एम अर्शी ने बताया कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गलायटोली करमटोली निवासी पुसा खड़िया विगत 38 वर्षों से फरार था. गिरफ्तारी के डर से भाग विभिन्न स्थानों में काम कर रहा था. इधर सात वर्षों से गुजरात में रह कर काम कर रहा था. कुछ दिनों पहले ही अपने घर वापस आया था. गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया. दूसरा वारंटी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के डोमटोली बरहालेटा निवासी विलकन सुरीन उर्फ अब्राहम विलकन सुरीन चार वर्षों से फरार था. उसके विरुद्ध कोलेबिरा स्थित करम घाट के पास ट्रक को रोक कर लूट करने के आरोप है. वह गिरफ्तारी के डर से भाग कर ओडिशा चला गया था. दो दिन पहले ही वापस अपने घर आया था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. तीसरा वारंटी रेंगारीह थाना क्षेत्र के मुंडलटोली बाघचटा निवासी सोमरू मलार विगत 18 वर्षों से फरार था. उसके विरूद्ध विरूद्ध ठेठइटांगर थाना मामला दर्ज है. गिरफ्तारी के डर से घटना के बाद से ही बाहर कमाने चला गया था. कुछ दिनों पहले ही अपने घर वापस आया था और डूमरडीह कुरडेग में अपने जीजा के घर में रह रहा था. सूचना पा कर छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया.चौथा वारंटी पालकोट थाना क्षेत्र के कोलेंग नवाडीह निवासी मुकेश साहू पिछले आठ वर्षों से फरार था.उसके विरूद्ध बांसजोर ओपी थाना मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी के डर से वह भागा-भागा फिर रहा था.पांचवां वारंटी सिमडेगा थाना क्षेत्र के ठाकुरटोली निवासी बेदुरी यादव पिछले 13 वर्षों से फरार था. उसके विरुद्ध सिमडेगा थाना मामला दर्ज था. वह बिहार में रह रहा था. कुछ दिनों पहले ही वापस सिमडेगा आया था. इसके बाद विशेष छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola