लोगों की समस्याओं का समाधान करें पीएलवी : सचिव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Apr 2025 9:59 PM
पारा लीगल वोलेंटियर की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला
सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने नियुक्त पारा लीगल वोलेंटियर की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को प्राधिकार सभागार में किया. प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए पीएलवी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में प्राधिकार द्वारा संचालित 90 दिवसीय आउटरीच जागरूकता अभियान के दौरान कार्यों की समीक्षा की गयी और पीएलवी द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गयी. बैठक में सात अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न लीगल एड क्लिनिक समेत अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को हेल्दी लाइफ स्टाइल व योगा के प्रति जागरूक करें. साथ ही गांवों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सतर्क रहने और किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक करने की बात कही. साथ ही 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे जागरूक करने की बात कही. इस दिन भी विधिक शिविरों का आयोजन करने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही एक मई को मजदूर दिवस पर विधिक शिविर का आयोजित कर लोगों को श्रमिकों के हित में बने कानूनों के बारे जानकारी देने की बात कही. सचिव ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जो जमानत होने के बावजूद जमानतदार नहीं होने के कारण जेल में बंद हैं. ऐसे लोगों की सूची पीएलवी को उपलब्ध कराते हुए उनके परिजनों का पता लगाते हुए इसके बारे उन्हें जानकारी देकर प्राधिकार भेजने की बात कही. सचिव ने कहा कि पीएलवी अपने अपने प्रतिनियुक्त थाना व पंचायत सचिवालयों में निर्धारित दिवस पर बैठ कर वहां आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करें. साथ ही विभिन्न विभागों से समन्वय बनाते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान करने की कोशिश करें. बैठक में असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन करें. मौके पर पारा लीगल वोलेंटियर ने अपनी समस्याओं को रखा, जिस पर सचिव ने समाधान करने की बात की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










