बच्चों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा खेल मैदान : डीसी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2025 10:25 PM

विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का किया भ्रमण

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह व उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया. उन्होंने बच्चों की पढ़ाई व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने बच्चों के रहने वाले कमरों का निरीक्षण किया. लाइट व पंखे कई कमरों में खराब मिले. उपायुक्त ने सभी कमरों के पंखों व लाइट को ठीक करने का निर्देश दिया. जेनरेटर व नये पंखा की खरीद के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने की बात कही. पुराने व खराब बर्तन में बच्चों को भोजन नहीं देने का निर्देश दिया गया. शौचालय की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति करने की बात कही. बच्चों ने उपायुक्त को विद्यालय में शिक्षक की कमी से अवगत कराया. उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को तत्काल इस विद्यालय में दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया. विद्यालय परिसर में खेलने का स्थान नहीं है. बच्चों ने उपायुक्त से खेल मैदान उपलब्ध कराने मांग की. उपायुक्त ने सभी बच्चों को खेलने के लिए मैदान उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, वार्डेन व शिक्षक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola