ePaper

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर झूमे लोग

Updated at : 22 Oct 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर झूमे लोग

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर झूमे लोग

विज्ञापन

सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के सिकरियाटांड़ स्थित तुमगा गांव में इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में सिकंदर बरवा, खनन निरीक्षक शुभम दत्ता और एएसआइ अखिलेश दुबे उपस्थित थे. मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने किया. समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र कृषि प्रधान है और जब अच्छी फसल होती है, तो किसान भगवान इंद्र को धन्यवाद देने के लिए इस पर्व को मनाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक एकता मजबूत होती है, बल्कि हमारी विलुप्त होती लोक संस्कृति व परंपराएं भी जीवित रहती हैं. उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित करने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान सिकंदर बरवा ने समाज में फैली कुरीतियों, नशाखोरी व बुराइयों को दूर करने पर बल दिया तथा युवाओं से समाज के विकास में आगे आने का आह्वान किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायिका केशव देवी द्वारा मां दुर्गा की वंदना से की गयी. इसके बाद सखी यादव, बिंदेश्वरी देवी, पंचम राम, राजदेव नायक, सुनीता कुमारी और बाबूलाल नायक आदि कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को पूरी रात झूमने पर विवश कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola