जलडेगा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
Published by : VIKASH NATH Updated At : 14 Sep 2025 8:21 PM
विज्ञापन
थाना परिसर में श्री दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
विज्ञापन
जलडेगा. थाना परिसर में श्री दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. समाज सेवी सुभाष साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्वारा जलडेगा तथा महावीर चौक कोनमेरला में होने वाले दुर्गा पूजा पर होने वाले कार्यक्रमों, विसर्जन जुलूस,रावण कुंभकर्ण दहन आदि की जानकारी ली गयी. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. चौकीदार एवं पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने का निर्णय लिया गया. सुरक्षा के मद्देनजर दुर्गा पूजा पंडाल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, डीजे साउंड सिस्टम पर पाबंदी सहित कई निर्देश दिये गये. प्रमुख जोसेफ लुगून ने कहा कि शराब दुकान में देर रात तक लोगों द्वारा शराब सेवन किया जाता है और हल्ला गुल्ला किया जाता है. जिसपर अंकुश लगाने की आवश्यकता है. जलडेगा दुर्गा पूजा समिति के महेश साहू, हेमशरण सिंह, कोनमेरला से हलधर प्रसाद तथा शंकर दास आदि ने पूजा को लेकर सुझाव रखे. पंकज साहू ने दुर्गा मंदिर के आसपास चिकन मटन, अंडा दुकान बंद कराने का आग्रह किया. बैठक में एएसआइ किशोर महतो, नित्यानंद राय, सुशील शाह, मुखिया बालमुनी लुगून, मुखिया अनिमा तोपनो, पंसस जयंती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










