हस्ताक्षर अभियान के लिए नियुक्त किये गये पंचायत प्रभारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान के लिए नियुक्त किये गये पंचायत प्रभारी
विज्ञापन
सिमडेगा. बांसजोर प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस की बैठक बर्थलोगी तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में मोहम्मद कारू उपस्थित थे. बैठक में पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति की गयी. इसमें तरगा पंचायत के लिए हिलारूस समद, उतरे के लिए जुलियन बारला, बांसजोर के लिए शंकर बड़ाइक व कोंबाकेरा के लिए सामुएल कंडुलना को प्रभारी बनाया गया. कहा गया कि इस अभियान को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक चलाया जायेगा. प्रखंड पर्यवेक्षक मोहम्मद कारू ने कहा केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की मूल भावना को आहत किया है. वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने जनजागरण का एक व्यापक आंदोलन शुरू किया है, जो जनता के अधिकार व लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है. कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ हर गांव और हर पंचायत में आवाज उठायेगी. प्रखंड अध्यक्ष बर्थलोमी तिर्की ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से फर्जी वोट जोड़े और असली वोट हटवाये हैं. यह न केवल सत्ता की लूट है, बल्कि जनता के संवैधानिक अधिकारों का सीधा अपमान है. मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, कोरेथ बाड़ा, हिलारूस समद, कोहास कुजूर, विश्राम कंडुलना, अविनाश बारला, जेवियर केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










